फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। क्षेत्र में गांव तालबिबियाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नागौर निवासी 32 वर्षीय कमल सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर डिबाई से जहांगीराबाद की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव तालबिबियाना पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें