फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
छतारी में अलीगढ़ अनूपशहर हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
छतारी। अलीगढ़ अनूपशहर हाइवे पर रविवार शाम को सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें संभल निवासी बाइक सवार अनिल (30) की मौत हो गई। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली कि अलीगढ़-अनूपशहर हाइवे पर बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मौके से पिकअप चालक भाग गया था और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल था।
बाइक चालक को तुरंत अलीगढ़ मेडिकल पहुंचाया गया। यहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संभल जिले के थाना बबराला अंतर्गत ग्राम पहलवाड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी मिली कि अनिल शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पीतमपुर गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद वह सीधा अलीगढ़ मेडिकल पहुंच गए। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें