उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर करीब 80 हजार की नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। पत्नी को भगाने में आरोपी नईमुद्दीन का सहयोग उसके भाई वाहिद एवं साजिद ने भी किया है।
पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर पुलिस ने आरोपी नईमुद्दीन, वाहिद एवं साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।