फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुंड गले में डाली, रण में कूद पड़ी मां काली .....

विज्ञापन
खुर्जा में खुर्जा में निकाली गई शोभायात्रा में विकराल रूप में मां काली - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में सप्तम नवरात्र के अवसर पर धूमधाम के साथ मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। मां काली की सचल झांकी विकराल स्वरूप में नृत्य करते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर माता रानी का स्वागत किया।
विज्ञापन

बड़ी होली मोहल्ला स्थित श्री जागेश्वर मंदिर में भूड़ा महादेव मंदिर के उस्ताद डॉ. सुधांशु दत्त शर्मा व मां भगवती निष्काम सेवा मंडल के प्रधान राम दिवाकर ने मां महाकाली का खप्पर भरकर एवं पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा हनुमान टीला, राधा कृष्ण मोहल्ला, बिंदा वाला चौक, सर्राफा बाजार, अनाज मंडी, सुभाष रोड, कबाड़ी बाजार, गांधी रोड, छोटी होली मोहल्ला होते हुए जागेश्वर मंदिर संपन्न हुई। इस दौरान हितेंद्र वर्मा, निमिष गर्ग, दीपक रोहिल्ला, सोनू पंडित, पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें