फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार हुई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। छह बच्चों की मां बच्चों को बिलखता छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बच्चों के साथ कार्यालय पहुंचे व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। उनके छह बच्चे हैं। सभी बच्चों को घर पर छोड़ गई। आरोप लगाया कि पत्नी घर में रखी 35 हजार की नकदी और करीब 30 तोले सोने के आभूषण भी अपने साथ ले गई।
आरोप लगाया कि कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस उनकी पत्नी और प्रेमी को नहीं तलाश सकी। पीड़ित की शिकायत पर शिकायत सुन रहे सीओ दीपक कुमार तिवारी ने कोतवाली पुलिस को महिला को बरामद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें