फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों के बाद मातम: बुलंदशहर में ननद-भाभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, बेटी की विदाई के अगले दिन मां की मौत

Fri, 17 Apr 2026 11:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि ट्रैक्टर की टक्कर से मां की मौत हो गई। महिला अपनी ननद के साथ बाइक से लौट रही थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार ननद-भाभी को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ननद गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका ने दो दिन पूर्व ही अपनी बड़ी बेटी को शादी के बाद ससुराल विदा किया था।

विज्ञापन


गांव मौसमपुर अतरौली, अलीगढ़ निवासी देवीराम सिंह का पुत्र मनोज (22) शुक्रवार सुबह अपनी मामी चंद्रवती (40) और उनकी ननद कमलेश (50) के साथ बाइक से भीमपुर दौराहे स्थित एक नर्सिंग होम गया था। वहां वे परिवार के ही एक नवजात और जच्चा को देखकर घर लौट रहे थे। 

जैसे ही उनकी बाइक कर्णवास मार्ग पर गांव रहमापुर मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रवती और कमलेश सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल कमलेश को बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में कामयाब रहा। मृतका चंद्रवती की बड़ी बेटी दुर्गेश की 15 अप्रैल को शादी हुई थी और 16 अप्रैल को ही उसे ससुराल विदा किया गया था। जिस घर में अभी शादी की मिठाइयां बंट रही थीं, वहां मां की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें