फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम ठिठुरन दोपहर में धूप

Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम ठिठुरन और दोपहर को धूप। बीते कुछ दिनों से ऐसा ही हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 15 फरवरी के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी कड़ाके की सर्दी रही तो धुंध और शीतलहर के साथ पाला भी जारी रहा। बीच-बीच में गर्माहट का भी अहसास रहा। जनवरी की शुरूआत में गलन बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी।

चूंकि पहाड़ों में बर्फबारी हुई लेकिन मैदानों में ठंड नहीं बढ़ी। अलबत्ता सुबह-शाम ठिठुरन जरूर हो गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम सात और शनिवार को तापमान बढ़कर अधिकतम 24 और न्यूनतम 14 डिग्री होने की संभावना है।

उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज का कहना है कि मौसम ने सभी अनुमान ध्वस्त कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही थी पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


जबकि शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में संभावना बन रही है कि आधी फरवरी के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें