फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को मिलेगी 14 घंटे बिजली

Thu, 04 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती झेल रहे ग्रामीणों को जल्द ही राहत मिलेगी। ऊर्जा सचिव ने अफसरों को 28 फरवरी तक सभी गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


गांवों की बिजली आपूर्ति एक मार्च से बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऊर्जा सचिव ने अफसरों को तैयारियां पूरी करने के लिए 30 दिन का समय दिया है।

जनपद के 400 गांवों में आरजीजीवीवाई के तहत विद्युतीकरण का काम चल रहा है। यह सभी काम 28 फरवरी तक पूरे करने होंगे।

इस दौरान बिजली अफसर सभी फीडरों को दुरस्त करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत चल रहे विद्युतीकरण के काम को पूरा करेंगे।

सभी गांवों में जर्जर तारों की समस्या को भी जल्द दूर किया जाएगा। ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने सभी बिजली अफसरों को निर्देश दिए हैं कि एक मार्च से गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि गांवों में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए विद्युतीकरण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरजीजीवीवाई के तहत काम कराए जा रहे हैं। फरवरी माह तक काम पूरे करा लिए जाएंगे। इसके बाद गांवों में बिजली आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें