फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले दिन सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों मेंं स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में 46 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थी को बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से पहले दिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलने वाली पाली में अंग्रेजी व संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी दोपहर दो से पांच बजे तक वाली पाली में कॉमर्स, भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय का पेपर हुआ।
परीक्षा पर सीसीटीवी के माध्यम से सीसीएसयू की ओर से भी नजर रखी गई। बताया कि केंद्रों पर इस बार फोटोयुक्त प्रपत्र पर ही परीक्षार्थियों की हाजिरी ली जा रही है। इसके लिए सीसीएसयू ने कॉलेजों के लॉगइन में केंद्र पर आवंटित छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त उपस्थिति प्रपत्र दिया है। इसमें परीक्षार्थी का नाम, उसका पेपर, पेपर कोड, फोटो, विषय सहित विभिन्न सूचना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें