फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार लाख से अधिक किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के चार लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों का सत्यापन कर डाटा भेज दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 24 फरवरी को सम्मान निधि की किस्त जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए सालाना 12 हजार की किस्त जारी की जाती है। इस बार 19वीं किस्त जारी की जाएगी। किस्त जारी करने से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के बैंक खातों, केवाईसी के साथ अन्य ब्योरा सत्यापित कराने के लिए जिला स्तरीय कृषि विभाग के कार्यालय को भेजा जाता है। एक किस्त के रूप में पात्र किसान को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
उप कृषि निदेशक डा. रघुराज सिंह ने बताया कि जिले में चार लाख से अधिक किसान योजना से जुड़े हुए हैं। पिछले दिनों सरकार की ओर योजना में शामिल सभी किसानों को किसान रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया था। इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से भी पहल की गई। शिविर लगाकर भी किसान रजिस्ट्री करवाई गई। साथ ही किसानों ने जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी इस कार्य को कराया है। लेकिन अभी तक किसान रजिस्ट्री कराने वाले किसानों की संख्या ढाई लाख के आसपास ही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह अपनी किसान रजिस्ट्री अवश्य करा लें। यह अब सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें