बुलंदशहर। जिले 1800 नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। इसके तहत अब तक 250 से अधिक नए समूह बनाए जा चुके हैं। इन समूहों से जुड़ीं महिलाओं को अब आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। साथ ही और भी नए समूह बनाने के लिए लगातार गांव-गांव महिलाओं से संपर्क जारी है।
उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण इलाके में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस बार शासन स्तर से 1800 नए स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य मिला है।
समूह में शामिल महिलाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिले में पहले से ही 13 हजार के आसपास स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।
इनसे जुड़ीं हजारों महिलाएं कोई न कोई काम कर आत्मनिर्भर बनने के साथ अच्छी कमाई कर रही हैं।