फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 39 भूखंडों पर 100 से अधिक लोगों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से 360 करोड़ की लागत से बसाए जा रहे खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना में भूखंडों के आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार शाम बंद हो गई। 39 भूखंडों के लिए 100 से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। अब प्राधिकरण अफसर आवंटन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट से 35 किमी एवं जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर खुर्जा के गांव किर्रा में 32.58 हेक्टेयर भूमि पर प्राधिकरण की ओर से बसाई जा रही पहली खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना को लेकर 11 नवंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन खोले गए।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने कहा कि खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना में औद्योगिक के 82 भूखंड, व्यावसायिक के 12 भूखंड, वेयर हाउस के नौ भूखंड और वर्कशॉप, कम्युनिटी सेंटर, हॉस्टल, डिस्पेन्सरी, धर्मकांटा व चाइल्ड क्रेच के लिए एक-एक भूखंड का स्थान प्रस्तावित किया गया है। खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ बेरोजगारों को रोजगार का साधन मिलेगा। यह परियोजना जेवर एयरपोर्ट से नजदीक होने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। अनारक्षित भूखंडों एवं महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किए गए भूखंडों पर भी शत-प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

Iखुर्जा औद्योगिक पार्क योजना को लेकर चल रही आवेदन की प्रक्रिया सोमवार की शाम को बंद कर दी गई। प्राप्त आवेदन पर जल्द ही नीलामी के माध्यम से आवंटन कर दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू करवा दी गई है। जो शेष खाली रह जाएंगे उनके लिए दूसरे फेस में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें