फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा हादसे में बुलंदशहर का लाल बलिदान: गांव में शोक की लहर, दाऊपुर में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Fri, 23 Jan 2026 12:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बलिदानी मोनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के डोडा जिले में हुए दुखद हादसे में, चार राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात बुलंदशहर के लाल मोनू पुत्र प्रताप सिंह बलिदान हो गए। गुरुवार को सैन्य वाहन 200 फीट गहरी खाई में पलट गया, जिसमें वे बलिदान हो गए। मोनू मूल रूप से खुर्जा तहसील के गांव बगराई के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ जिले की तहसील गभाना के गांव दाऊपुर में रहता है।

विज्ञापन


बगराई गांव में मोनू के बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिजन दाऊपुर गांव पहुंच गए हैं। वहीं पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में गहरा दुख फैला दिया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें