फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने फाड़े आधार कार्ड

Sun, 27 Dec 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग की लापरवाही से बड़ी संख्या में आधार कार्डों को बंदरों ने फाड़ दिया। रविवार सुबह डाकघर परिसर और पास में ही बने वकीलों के चेंबर में काफी संख्या में आधार कार्ड गिरे मिले।
विज्ञापन


आधार कार्ड के इस तरह से मिलने से लोगों में काफी रोष देखने को मिला। लोगों ने अधार कार्ड को कातवाली में जमा करा दिया।

डाकघर परिसर में बंदरों का बसेरा होने के कारण डाकघर में पड़े आधार कार्डों को बंदरों ने फाड़ दिया तथा उन्हें इधर-उधर डाल दिया।

डाकघर के चौकीदार रामजस का कहना था कि जिस कमरे में यह कार्ड रखे हुए थे, उसमें बंदर खिड़की खोलकर घुस गए और उत्पात मचाते हुए आधार कार्ड फाड़ दिए।

वहीं, कस्बे में सैकड़ों लोग अभी तक आधार कार्ड नहीं मिलने से परेशान हैं। युवा नेता तबरेज ने बताया कि अनूपशहर में एक साल पहले कैंप लगाकर बनाए गए आधार कार्ड डाककर्मिंयों की लापरवाही से आज तक नहीं मिले हैं।

वहीं, इनकी लापरवाही से आधार कार्ड लोगों तक पहुंचने की बजाय बंदरों के द्वारा फाड़े जा रहे हैं। वहीं, उप डाकपाल अनूपशहर उमेश चंद गुप्ता का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, सोमवार को ऑफिस पहुंचने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


यह घोर लापरवाही का विषय है। आधार कार्ड से कई राष्ट्रीय योजनाएं जुड़ी हुई हैं। मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार यादव, एसडीएम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें