फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी न आए इसलिए चालक ले सकेंगे ब्रेक

Sun, 27 Dec 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों की वजह माने जाने वाली नींद की झपकी से बचने के लिए रोडवेज बसों के चालक अब जरूरत पर 15 मिनट का ब्रेक ले सकेंगे।
विज्ञापन


साथ ही खुमारी मिटाने के लिए चाय भी पी सकेंगे। इसके लिए निगम ने चालक-परिचालकों को चाय रखने के लिए थर्मस दिए हैं।

बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री एवं निगम के आदेश पर चालकों-परिचालकों को थर्मस प्रदान कर दिए गए हैं।

आदेश जारी किया गया है कि रात के समय चालक-परिचालक थरमस में चाय लेकर चलें। यदि उन्हें थकावट या नींद की झपकी आती है तो चलती बस में ही चाय पीकर दूर करें।
विज्ञापन


यदि नींद की झपकी अधिक आ रही है तो चालक बस रोक कर 15 मिनट आराम कर सकता है। एसपी सिंह के अनुसार यह आदेश हादसों को रोकने तथा यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें