नुमाइश ग्राउंड में अमर उजाला के कार्निवल में लगातार भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार रात कार्निवल के स्टेज पर नटराज अकादमी के कलाकार मोनी और श्रुुति ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया। वहीं गौरव किशोर शर्मा की एंकरिंग पर भी खूब तालियां बजी। कार्निवल में सभी स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
अमर उजाला कार्निवल में पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक दिन कार्यक्रम कराए जा रहे है। मंगलवार रात नटराज डांस अकादमी के कलाकार मोनी और श्रुुति को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने स्टेज पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
वहीं गौरव किशोर शर्मा ने एंकरिंग कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन कलाकारों को पुरस्कार के रूप में घड़ी प्रदान की गई। इस दौरान नगर कोतवाल आरके शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बुधवार को कार्निवल में पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की।
बच्चों ने झूले पर खूब मस्ती की और अपनी पसंद का सामान खरीदा। देर रात तक कार्निवल गुलजार रहा। इस दौरान खूब भीड़ रही। कपड़े और फर्नीचर सब जगह खरीदने और देखने वालों की लाइन लगी रही। कार्निवल में बच्चेे ऊंट की सवारी और विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद ले रहे हैं। मेले में बच्चों ने जमकर मस्ती की।