ककोड़। स्कूल जा रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे अगवा करने का प्रयास किया। वही छात्रा की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी छात्रा ने बताया कि वह कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से कस्बा निवासी एक युवक उसे परेशान कर रहा है। शनिवार को जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी युवक ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए उसके फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद