फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा में गिरा 50 हजार का मोबाइल, गोताखोर ने ढूंढकर मालिक को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगा नदी में एक युवक का करीब 50 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल गिर गया। गोताखोर ने मोबाइल को ढूंढकर मालिक को लौटा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी ने गोताखोर को ईमानदारी के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव मलकपुर के विनोद राजपूत का मोबाइल गंगा स्नान के दौरान गंगा में गिर गया। उन्होंने इसकी सूचना जेपी ग्रुप के सिक्योरिटी ऑफिसर विरेंद्र सिंह को दी। सिक्योरिटी ऑफिसर ने गोताखोर अजय को सूचित किया, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत गंगा में तलाश शुरू की और मोबाइल को ढूंढ निकाला। अजय ने मोबाइल सीधे सिक्योरिटी ऑफिसर के कार्यालय में जमा करा दिया।
मालिक विनोद राजपूत को सूचना मिलते ही वे घाट पर पहुंचे और मोबाइल की पहचान की। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल उन्हें लौटा दिया गया। पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल और कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने गोताखोर अजय को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें