फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहकर आए सील पैक्ड मोबाइल: लोगों ने बुलंदशहर में कूदकर निकाले, जांच में सामने आया अहमदाबाद फोन लूट कांड

Mon, 27 Jul 2026 10:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर (बुलंदशहर)

सार

दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक ट्रक लगभग 1500 मोबाइल फोन लेकर निकला था। जहां ट्रक चालक की मिली भगत से मोबाइल फोनों को लूट लिया गया। इसमें 1000 मोबाइल फोन बरामद भी किए गए हैं और कुछ मोबाइल फोन जो गायब हो गए थे वहीं पानी में बहकर जहांगीरपुर पहुंच गए। 
विज्ञापन
लोगों ने नहर से बहते फोन निकाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में लूटे गए मोबाइल बहते हुए यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीरपुर की परौरी नहर में पहुंच गए। जहां मोबाइल फोन देखकर लोग नहर में कूद गए। वहीं, सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने भारी तादाद में नए मोबाइल फोन देख कर जांच की। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन अहमदाबाद लूट के दौरान बरामद नहीं हुए थे।

विज्ञापन

नहर में नहाते हुए लोगों को मिले फोन
परौरी गांव निवासी संजय ने बताया कि शनिवार शाम को नहर में कुछ लोग स्नान कर रहे थे। तभी लोगों को मोबाइल फोन बहते हुए मिले। शुरुआत में लोगों को लगा कि नहर में डूबे लोगों का सामान व मोबाइल फोन होगा, लेकिन जब मोबाइल फोनों की संख्या बढ़ती चली गई तो उन्होंने बाहर निकालना शुरू कर दिया।

वीवो के मैनेजर ने बताई लूट की बात
इसमें कुछ मोबाइल फोन पैकेट में बंद थे। इसके बाद कुछ लोग तो फोन उठाकर भी ले गए। वहीं, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना जहांगीरपुर निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लोग मोबाइल फोन लेकर जा चुके थे। कुछ मोबाइल फोन मौके पर मिले थे तो वीवो कंपनी के मैनेजर अभिषेक शर्मा से बात की। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि यह मोबाइल अहमदाबाद से गायब हुए थे।
विज्ञापन

1500 में से 1000 फोन बरामद
दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक ट्रक लगभग 1500 मोबाइल फोन लेकर निकला था। जहां ट्रक चालक की मिली भगत से मोबाइल फोनों को लूट लिया गया। इसमें 1000 मोबाइल फोन बरामद भी किए गए हैं और कुछ मोबाइल फोन जो गायब हो गए थे वहीं पानी में बहकर जहांगीरपुर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल फोन मिलने की प्राथमिक रिपोर्ट द्वारका थाना, दिल्ली में कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें