छतारी थाना में कार्यरत कर्मचारी का जला हुआ मोबाइल। संवाद
छतारी। थाना परिसर में शनिवार को गर्मी के कारण एक मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल फटने की आवाज से वहां मौजूद पुलिसकर्मी व लोग सतर्क हो गए। गनीमत रही कि इससे किसी को कोई चोट नहीं लगी। थाना के भोजनालय में काम करने वाले सौरभ ने बताया कि रविवार को परिसर में खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक उनका मोबाइल फोन गर्म होने लगा तो उन्होंने जेब से बाहर निकाला। मोबाइल में से धुंआ निकल रहा था। यह देख उन्होंने मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया। इस दौरान मोबाइल फोन तेज आवाज के साथ फट गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी। सौरभ का कहना है कि तेज गर्मी के कारण मोबाइल फट गया।