फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झाझर में विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
ककोड़ विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मी राज सिंह
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सोमवार को गांव नंगला केसरी व झाझर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नंगला केसरी में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण व नवीन श्मशान घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा गांव झाझर में पूर्व प्रधान कुंवरपाल सिंह के आवास से रेशमपाल के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत करीब 40 लाख रुपये है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बताया कि यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। ग्रामीणों से क्षेत्र के कच्चे रास्तों और अन्य आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर शीघ्र पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल, राजवीर सिंह, सत्यपाल भाटी, धर्मवीर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यमुना प्राधिकरण की ओर से टीएन वर्मा (जेई) व बीपी सिंह (सीनियर मैनेजर) भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें