फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक दिन की थाना प्रभारी बनी साक्षी भाटी ने अपने ही भाई का काटा चालान

विज्ञापन
ककोड़ में वाहनों की चेकिंग करती एक दिन की थाना प्रभारी बनी साक्षी भाटी  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ककोड़। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मूल रूप क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर निवासी हाल निवासी सिकंदराबाद रोड ककोड़ बीएड की छात्रा साक्षी भाटी पुत्री रमेशचंद भाटी बुधवार को एक दिन की थाना प्रभारी बनाई गई। चेकिंग के दौरान उन्होंने अपने ही सगे भाई का चालान काट दिया।
विज्ञापन


साक्षी भाटी ने कोतवाली चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना बेल्ट लगाए कार ड्राइव कर रहे अपने सगे भाई अभिषेक भाटी का चालान काट दिया। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। जो कानून और नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पेशे से किसान और वर्तमान में बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी रमेशचंद भाटी की बेटी साक्षी भविष्य में आईपीएस अफसर बनना चाहती है। साक्षी भाटी ने निरीक्षक की कुर्सी संभालते हुए फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं और पुलिस को निस्तारित किए जाने के आदेश दिए। उन्होंने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें