फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मिशन शक्ति-6.0 शुरू, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
नगर में मिशन श​क्ति 6.0 की रैली निकालती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए रविवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति-6.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी और मिशन शक्ति की टीमें गांवों, कस्बों, बाजारों तथा शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी।
स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही महिलाओं के आवागमन वाले संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त और चेकिंग की जाएगी। महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा भी होगी। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप सिंह, एसपी अपराध नरेश कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार शाही, सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें