बुलंदशहर। स्नातक की पांचवीं मेरिट बुधवार को जारी की गई। परास्नातक की तीसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के निर्देश पर अब स्नातक की पांचवीं मेरिट तैयार कर बुधवार को कॉलेजों ने जारी कर दी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार व शुक्रवार तक प्रवेश कराने का मौका मिलेगा।
परास्नातक में दो मेरिट से प्रवेश पूरे होने के बाद अब तीसरी मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया है।