फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन ‘100’ बदलेगा बुलंदशहर की ‘तस्वीर’

Tue, 09 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
मिशन-100’ बुलंदशहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शासन का ‘मिशन-100’ बुलंदशहर की तस्वीर बदलेगा। जनपद में सभी विभागाध्यक्ष 100 दिन का स्पेशल प्लान बनाएंगे और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। इस संबंध में सीडीओ जसजीत कौर ने जिम्मेदार अफसरों को निर्देश भी दे दिए हैं।

अफसर सड़क, नाली, खड़ंजा, नलकूप, हैंडपंप, कृषि, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों पर आम आदमी की राय और प्रस्ताव लेंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख,
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद आदि समेत तमाम माननीयों के प्रस्तावों को तरजीह दी जाएगी।  मिशन-100 में सड़कों को गड्ढों से मुक्ति दिलाना भी है। धार्मिक स्थलों तक जाने वाली जर्जर सड़क के कायाकल्प और आसपास बेची जाने वाले फूड आइट्म्स पर नकेल को लेकर भी डीपीआर मांगी गई है।

स्कूलों की बदलेगी सेहतः शासन ने मिशन-100 के तहत परिषदीय स्कूलों की मौजूदा स्टेटस का रिकार्ड मांगा है। पेयजल, एमडीएम शेड, स्कूल भवन, साफ-सफाई, बाउंड्री वाल आदि को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


100 दिन में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी क्या क्या काम करेंगे इसका प्लान बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजना होगा। इसी तरह पीडब्ल्यूडी, आरइएस, जिला पंचायत, पंचायत राज विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, सिंचाई, नहर विभाग के अफसर भी डीपीआर बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें