फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुर्जा देहात में लापता वेल्डर की हत्या, शव के बंधे थे हाथ-पांव और खून से लथपथ, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 13 Jul 2026 05:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा देहात (बुलंदशहर)
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मूर्तजाबाद भटवारा गांव से शनिवार को लापता हुए 18 वर्षीय वेल्डर जान मोहम्मद का शव गांव के जंगलों से बरामद हुआ है। शव हाथ-पांव बंधा और खून से लथपथ मिला।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एहतियातन गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें