फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मस्जिद के दरवाजे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव और मारपीट में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में मस्जिद के पुराने गेट बदलने व नया लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चार लोगों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा स्थित मस्जिद में पुराने गेट को बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के अरमान, अनस, अरशद और हाजी मोहम्मद व दूसरे पक्ष के शहीद, फारूक और एक महिला उम्मेदा घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें