फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर से 500 मीटर दूरी पर पोखर में मिला लापता बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। वाजिदपुर गांव में घर से 500 मीटर की दूरी पर पोखर में दो साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची बुधवार शाम को घेर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब पोखर का पानी कम किया तो बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव वाजिदपुर निवासी इमरान ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे उनकी दो साल की बेटी अलीना अपनी मां महरून के साथ गांव के बाहर बने घेर की तरफ गई थी। इसी दौरान वह खेलते हुए कहीं लापता हो गई। इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के गांवों में भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने रात को पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।
बच्ची की तलाश में पुलिस टीम भी जुट गई। संदेह के तौर पर परिजनों ने बच्ची की तलाश के लिए गांव के बाहर मौजूद पोखर का पानी खाली करना शुरू किया। बृहस्पतिवार सुबह देखा तो पोखर में नीचे बच्ची का शव पड़ा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव गांव लाया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन में पानी भर रहा है। इसी में बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें