फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र के साथ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे छात्र से पड़ोसी युवक ने घेर में कुकर्म किया। आरोपी ने छात्र को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो चाकू से हत्या कर देगा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र रविवार की दोपहर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास ही एक युवक ने उसे गोबर उठवाने की बात कहते हुए घेर के अंदर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने अंदर से गेट बंद करते हुए छात्र के साथ कुकर्म किया।
घर पहुंचने पर पीड़ित छात्र ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने मामले में आरोपी को नामजद करते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें