फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक दिन में तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, 10 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक दिन के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था, जो मंगलवार को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम में गर्माहट आ गई और लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ने लगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार, वर्तमान मौसम गेहूं, सरसों और आलू की फसलों के लिए अनुकूल है। तापमान में गिरावट से गेहूं की बुवाई के लिए अच्छी परिस्थितियां बन रही हैं। किसानों को खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखते हुए समय से बुवाई करनी चाहिए। सरसों की फसल में ठंड से बढ़वार अच्छी हो सकती है, जबकि आलू में कंद बनने की प्रक्रिया के लिए भी मौसम अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें