फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार दिन में तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। मंगलवार को हल्के बादल छा गए। इसी के साथ ठंड भी बढ़ गई। पिछले चार दिन में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक लगातार ठंड बढ़ने और बारिश न होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से स्मॉग का असर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम और रात के समय ठंडक का अहसास होने लगा। जो मंगलवार को दिन के समय भी बढ़ गया। पिछले चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को तीन डिग्री कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। तापमान गिरने से बढ़ी ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए और बाजार में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी दिनों में अब ठंड का असर बढ़ता जाएगा। स्माॅग के चलते बादल बने हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें