फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जिंदगी की जंग हारा फौजी

Mon, 11 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फााजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़ । दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ रहे एक फौजी ने रविवार रात दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। मेजर अभिषेक के नेतृत्व में सिपाही को सलामी दी गई।

जानकारी के अनुसार जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव आकलपुर निवासी बिजेंद्र सिंह (33) पुत्र नेतराम सिंह चार राजपूताना राइफल में सिपाही थे। जम्मू-कश्मीर में उनकी तैनाती थी। पिता नेतराम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिजेंद्र की तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन


दो माह पूर्व कश्मीर में डॉक्टरों ने बताया था कि बिजेंद्र को कैंसर है। बिजेंद्र को उपचार के लिए दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात 11 बजे बिजेंद्र का देहांत हो गया। सोमवार को मेजर अभिषेक के नेतृत्व में सेना के जवान बिजेंद्र के पार्थिव शरीर को लेकर आकलपुर पहुंचे।
विज्ञापन


बिजेंद्र का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। सोमवार को बिजेंद्र का राजकीय सम्मान के साथ सिकंदराबाद-जेवर हाईवे पर उनके खेत में अंतिम संस्कार किया गया। बिजेंद्र के तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे शिवा (16) ने उन्हें मुखाग्नि दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें