फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 लाख बेसिक स्कूलों के बच्चे एमडीएम में खाएंगे पोषक चावल

सार

2.70 लाख बेसिक स्कूलों के बच्चे एमडीएम में खाएंगे पोषक चावलबुलंदशहर।प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के बच्चे फोर्टिफाइड चावल खाकर सेहतमंद होंगे।इस चावल में आयरन, विटामिन बी-12 और फोलिक एडिड पोषक तत्व होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2.70 लाख बेसिक स्कूलों के बच्चे एमडीएम में खाएंगे पोषक चावल
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के बच्चे फोर्टिफाइड चावल खाकर सेहतमंद होंगे। इस पोषण से युक्त चावल को मिड-डे-मील में शामिल किया जाएगा। इसका फायदा 2.70 लाख बच्चों को मिलेगा। इस चावल में आयरन, विटामिन बी-12 और फोलिक एडिड पोषक तत्व होते हैं।
विज्ञापन

अब तक साधारण चावल ही मिड-डे-मील में बांटा जाता था। कुपोषण के बढ़ते मामले एवं बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अब मिड-डे-मील में फोर्टिफाइड चावल बंटवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 2399 सरकारी प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालय हैं। इनमें 2.70 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन सभी बच्चों को इस उच्च गुणवत्ता का चावल खिलाया जाएगा। इसे राशन की दुकानों के माध्यम से बंटवाया जाएगा। डीएसओ अभय प्रताप सिंह की ओर से राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस चावल को आम राशन उपभोक्ताओं में बंटने वाले चावल से अलग रखें और विद्यालयों की डिमांड आने पर सप्लाई करें। बताया गया कि फोर्टिफाइड चावल अन्य चावल के मुकाबले अधिक गुणवत्तायुक्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन व विटामिन ई-होता है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। इसका वितरण जल्द कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके ने बताया कि अब एमडीए के खाने में पोषण से युक्त फोर्टिफाइड चावल शामिल किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागीय और स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें