फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वुशू प्रतियोगिता में मेरठ की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरंगाबाद। अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय चौधरी चरण सिंह वुशू प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला और पुरुष टीम में मेरठ की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के खेल अधिकारी प्रो.भीष्म सिंह के संयोजन में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेंद्र कुमार और एनपीजी कॉलेज गुलावठी के प्राचार्य प्रो.योगेश कुमार त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों की 50 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने प्रथम स्थान तथा जेवी कॉलेज बड़ौत की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में 20 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आरवी कॉलेज नॉर्थलैंड दादरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को ऑल इंडिया विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता के दौरान डॉ.तहसीन राजा, डॉ.निखत, प्रोफेसर निशा चौधरी, डॉ.रामजी द्विवेदी, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.प्रशांत कुमार, तरुण कुमार दहिया, उपेंद्र कुमार, डॉ.साहिल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रोफेसर भीष्म सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व जम्मू में होने वाले आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता खेलने के लिए जम्मू जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें