फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मेडिकल छात्र की मौत

विज्ञापन
करंट लगने से मृतक आदित्य का फाइल फोटो
विज्ञापन
औरंगाबाद। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला स्याना सिकंदरा निवासी 25 वर्षीय मेडिकल छात्र आदित्य की रविवार रात करंट लगने से मौत हो गई। वह घर का बिजली का पंखा ठीक कर रहा था। परिजनों ने सोमवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

आदित्य मूल रूप से अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी डॉ. संजय कुमार का पुत्र था। डॉ. संजय ने बताया कि वह कई वर्षों से औरंगाबाद के मोहल्ला स्याना सिकंदरा में क्लीनिक चलाते हैं। आदित्य मेडिकल की पढ़ाई के साथ बुलंदशहर के डीएम रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस करता था।
रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर आया हुआ था। रात करीब आठ बजे मां को परेशान देख वह खराब टेबल फैन ठीक करने लगा। मां से बोला गर्मी होने पर पंखा चला लेना, परेशान नहीं रहोगी। पंखा ठीक करते समय उसका स्विच लगा रह गया, जिससे आदित्य करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

आदित्य की मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे करंट से छुड़ाया। परिजन उसे निजी वाहन से बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तो वे मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी पहुंचे।
चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि परिजन युवक को करंट लगने की बात कहकर इमरजेंसी लाए थे। जांच के बाद उसे मृत घोषित किए जाने पर परिजन उसका शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें