फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर चार जिलों के अफसरों ने मारे छापे

Tue, 26 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
medical - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में नकली और नशीली दवाइयों के कारोबार की सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचने ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने मंगलवार को औरंगाबाद के मेडिकल स्टोरों पर बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। टीम ने चार दुकानों से दवाओं के 13 सैंपल लिए। वहीं कागजात नहीं मिलने पर दो दुकानों से दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई से नगर के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। औरंगाबाद के एक युवक ने सूबे के सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर नगर में नकली और नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत की थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ए के जैन को जांच के आदेश दिए।

ऐके जैन ने मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर के ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम गठित की। मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने सबसे पहले प्रिंस मेडिकल स्टोर पर छापा मार दो नमूने लिए। मेडिकल संचालक बिल भी नहीं दिखा सका। इस पर स्टोर पर दवाइयां बेचने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


फिर अशोक मेडिकल स्टोर से चार नमूने लेकर कागजात मांगे। कागजात न होने पर यहां भी दवाइयां बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। राजू मेडिकल स्टोर से तीन नमूने लिए। यहां टीम ने रिटेल के लाइसेंस पर होलसेल की बिक्री का मामला पकड़ा।

जिस पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई। आखिर में किसान मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के चार नमूने लिए गए। यहां दवाइयों के रखरखाव में भारी अनियमितता मिली। छापे की भनक लगते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें