फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सिर्फ 15 बच्चे एमडीएम बांटा 150 को

Wed, 20 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं की कटाई शुरू होने के कारण सहपानी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 10-15 रह गई है। खास बात यह है कि कागजों में प्रतिदिन 140 से 150 बच्चों को एमडीएम वितरित किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने डीएम और बीएसए से मामले की शिकायत की है। बुधवार को सहपानी के  प्रधान नेत्रपाल सिंह प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। स्कूल में 10-15 बच्चे थे। रजिस्टर में 140 बच्चों को एमडीएम वितरित होना दर्ज पाया गया। रसोइयों से पूछताछ में पता चला कि पिछले कई दिनों से ऐसा ही किया जा रहा था।

कटाई के कारण स्कूल में बच्चे कम पहुंचते हैं। जितने बच्चे स्कूल में आते हैं। उतने ही बच्चों का भोजन तैयार कर वितरित करा दिया जाता है। आरोप है कि फाइल में बच्चों की संख्या कई गुना बढ़ा दी जाती है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में काफी समय से स्टाफ जमा हुआ है। इसीलिए शिक्षक मनमानी पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जनहित में स्टाफ को बदलना बेहतर होगा। प्रधान ने फोन से बीएसए को भी सूचना दी।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें