बसपा नेताओं द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के परिवार पर अभद्र टिप्पणी के बाद विरोध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता भूपेंद्र रावल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
उन्होंने जवाहर चौक पर बसपा सुप्रीमो का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर भूपेंद्र रावल, रिंकू राणा जितेंद्र, राहूल राणा, किशन, डालचंद, मनोज आदि रहे। राजपूत सभा बुलंदशहर ने मंगलवार को नगर के एक होटल में बैठक कर बसपा नेताओं द्वारा दयाशंकर के परिवार वालों के लिए की गई टिप्पणी पर कड़ी निंदा की।
बैठक में शिकारपुर, सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई, खुर्जा आदि तहसीलों से राजपूत प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सभा के संरक्षक और पूर्व विधायक ठा. वीपी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू ठाकुर, प्रवीन कुमार सिंह, अरविंद चौहान, मदनपाल सिंह, पृथ्वी राज सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, अनिल शिशौदिया, नगेंद्र सिंह रहे।