फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 23 मई को होगा अध्यक्ष के भाग्य का फैसला

Sun, 30 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
वोट डालते के लिए लगी कर्मचारियों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अब 23 अप्रैल को बहस होगी। कुछ सदस्यों ने प्रशासन पर नियम विरुद्ध तारीख तय करने की बात कहते हुए प्रभारी डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उसके बाद नई तारीख तय की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर छह अप्रैल को डीएम को 33 सदस्यों के शपथ पत्र दिए गए थे। शपथ पत्र दिए जाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए एक मई को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कराए जाने की तिथि तय कर दी थी। 
विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की ओर से संशोधित एजेंडा जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि एक मई को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए नामित अधिकारी अवकाश पर होने के चलते अब 27 मई को बहस होगी।

27 मई की तारीख पर आपत्ति जताते हुए जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा, अलका शर्मा,  संतपाल सिंह, रेनू चौधरी आदि ने प्रभारी डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


कहा गया कि नियम के मुताबिक, अगली तारीख 25 दिन के भीतर नियत करनी होती है। जिस पर प्रशासन ने संशोधन करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए 23 मई की तारीख नियत की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें