Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
नगर क्षेत्र के करीब 10 हजार घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति सोमवार को दिनभर के लिए बाधित रहेगी। नगर के सबसे बड़े बिजलीघर की ओसीबी बदलने के कारण लोगों को दिनभर बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। शहर के बड़े हिस्से के अलावा दो दर्जन से ज्यादा गांव भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
नगर के सबसे बड़े अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की ओसीबी सोमवार को बदली जाएंगी। ओसीबी बदलने के कारण बिजलीघर क्षेत्र के करीब आठ हजार घर और दो हजार दुकानों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रहेगी।
बिजलीघर की ओसीबी में बार-बार आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए इन्हें बदलकर इनके स्थान पर वीसीवी लगाई जाएंगी। बिजलीघर से जुड़े दो दर्जन से अधिक मोहल्लों और दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बाधित रहेगी।
बिजलीघर जेई विनय कुमार ने बताया कि बिजलीघर से जुड़े अनूपशहर अड्डा, फैसलाबाद, स्याना अड्डा रोड, आवास विकास द्वितीय, टांडा, काली नदी रोड, कांशीराम आवासीय कालोनी, इस्लामाबाद के अलावा गांवा हीरापुर, उटरावली, हजरतपुर, मौसमगढ़, कलौली, मानकपुर, बगलापूठरी समेत दो दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।