फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
स्याना के हापुड़ मार्ग स्थित कबाड़े के गोदाम में लगी आग। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
स्याना। नगर के हापुड़ मार्ग पर गांव करौठी स्थित कबाड़ के गोदाम में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निवासी आबिद कुरैशी ने बताया कि हापुड़ मार्ग पर गांव करौठी में उनका कबाड़ का गोदाम है। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आबिद ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्याना के हापुड़ मार्ग स्थित कबाड़े के गोदाम में लगी आग। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें