चोला। सिपाही के खाते लाख रुपये कटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आकाश कुमार ने बताया कि वह थाना चोला में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
उनकी बिना जानकारी के उनके मोबाइल पर एक अज्ञात एप डाउनलोड हो गया। 21 अक्तूबर 2026 को उनके खाते से 98,877 रुपये और 22 अक्तूबर को उनके खाते से 98 हजार रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। 22 अक्तूबर को बैलेंस चेक करने पर उन्हें खाते से रुपये कटने की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।