फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा फैक्टरी में भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे

विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी स्थित एक फेक्टरी में आग लगने के बाद आसमान में उठता धुंआ।स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
धौलाना। यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित सुख स्टील फोम फैक्टरी में बृहस्पतिवार शाम करीब 4:20 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए। उन्हें तत्काल मसूरी के नाजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो महीने पहले भी इसी फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत हुई थी।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना डायल-112 पर मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फैक्टरी के कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला। गद्दा निर्माण में प्रयुक्त ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। झुलसने वालों में नफीस (40), जाबिर (48) और अब्दुल्ला (32) शामिल हैं। गनीमत रही कि कोई भी मजदूर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
हादसे के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आरोप है कि स्थानीय दमकल केंद्र के वाहन में तकनीकी खराबी थी। इस कारण दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में करीब 30 मिनट लगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी स्थित एक फेक्टरी में आग लगने के बाद आसमान में उठता धुंआ।स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें