फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राज मिस्त्री ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचागांव। जहांगीराबाद की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर पर निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर वसूली से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के शोर पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके नये मकान में करीब एक सप्ताह से राजमिस्त्री ओमी टाइल्स लगाने का कार्य कर रहा था। शुक्रवार की शाम को मजदूर छुट्टी लेकर चले गए थे। लेकिन, राजमिस्त्री वहीं रुक गया। जबकि परिवार के अन्य लोग शादी समारोह में गए थे। घर पर उसकी 55 वर्षीय पत्नी मौजूद थी। आरोप है कि देर रात करीब 9 बजे महिला को अकेला देखकर आरोपी ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी राजमिस्त्री ने वसूली से पीड़िता के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन, दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीण दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गए। लेकिन, आरोपी ग्रामीणों को अंदर घुसता देख मकान का दरवाजा खोलकर भागने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा कर उसको पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़िता के देवर ने आरोपी को नामजद कर थाने पर तहरीर दी हैं। एसपी देहात बीबी चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें