फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी को मिले 28.12 लाख

Thu, 15 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
शहीद नीरज कुमार की पत्नी को चेक सौंपते एडीएम प्रशासन। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अशोक चक्र विजेता शहीद नीरज कुमार की पत्नी को एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को 28.12 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। एडीएम ने शहीद की पत्नी को हर जरूरी मदद का भरोसा दिया। राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिवार की मदद की गई है।
विज्ञापन


2014 में कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान बुलंदशहर के नीरज कुमार शहीद हो गए थे। नीरज शिकारपुर तहसील क्षेत्र के देवराला गांव के रहने वाले थे। नीरज को मरणोपरांत अशोक चक्र मिला था। गणतंत्र दिवस पर शहीद नीरज की पत्नी परमेश्वरी देवी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अशोक चक्र और गजट सौंपा था।

गजट जारी होने के बाद सरकार की मदद शहीद परिवार के पास पहुंच जानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। गृह विभाग के एक्टिव मोड में आने पर 11 अगस्त को प्रशासन ने गृह सचिव के पास अशोक चक्र का गजट भेजा दिया था।
विज्ञापन


गजट भेजने के बाद शासन ने 28.12 लाख रुपये का चेक जारी कर दिया। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन ने शहीद की पत्नी परमेश्वरी देवी को 28.12 लाख रुपये का चेक सौंपा और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


अशोक चक्र विजेता शहीद नीरज की पत्नी परमेश्वरी देवी को 28.12 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा दिया गया है। प्रशासन शहीद के परिवार के साथ है।
- अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें