फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका केे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना इस्लामपुर क्षेत्र के गांव वहेटा निवासी रविंद कुमार पाठक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री दीक्षा की शादी डिबाई थाना क्षेत्र के गांव बाधौर निवासी तनुज पुत्र आनंद भारद्वाज के साथ की थी। शादी में दहेज स्वरूप मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालियों ने दहेज के रूप में एक बुलेट व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीक्षा का उत्पीड़न किया जा रहा था। रविवार देर रात ससुराली जनों ने दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर देवर व अन्य ससुराली जनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें