फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निकाह के बाद विवाहिता को पीटा, देवर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज के लिए एक विवाहिता को पीटने और देवर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी देवर की करतूत महिला ने ससुरालीजनों को बताई तो उन्हें ही पीटा गया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति, देवर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनका निकाह दो नवंबर 2022 को गाजियाबाद निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से आरोपी खुश नहीं थे और आए दिन प्रताड़ित करते थे। उनका देवर भी गंदी नजर रखता था, जिसके चलते आरोपी 18 अगस्त की रात उनके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब शोर मचाते हुए अन्य ससुरालीजनों से शिकायत की तो उन्हें ही पीटा गया। 21 अगस्त को आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। जिसके चलते उन्होंने अपने मायके पक्ष के लोगों को वीडियो कॉल कर अपनी चोट दिखाईं। इसके बाद उनके परिजन ससुराल पहुंचे और पुलिस की मदद से उन्हें आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपियों ने उनके परिजनों से बातचीत की और भविष्य में ऐसा न करने की बात कहते हुए उन्हें घर भेज दिया। आरोप है कि 22 अगस्त को आरोपी उन्हें कार में बैठाकर काली नदी पर छोड़ गए और दहेज में कार न लाने तक ससुराल न आने की बात कही। एएसपी ऋजुल ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पति, देवर, सास, ननद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें