गांव वैलाना निवासी विनीत पुत्र जगपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। जिससे उसने दूसरा विवाह करने की इच्छा जताई। इसी दौरान उसकी मुलाकात भौरा निवासी व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने विवाह कराने के लिए खर्च किए जाने की बात कही।
आरोप है कि 40 हजार रुपये युवक को शादी कराने के लिए दिए। बीते 10 दिसंबर की सुबह को आरोपी ने उसका विवाह जयमाला आदि डलवाकर मंदिर में करा दिया। पीड़ित दुल्हन को लेकर अपने गांव आ गया। शाम को आरोपी अन्य लोगों के साथ आया और कहने लगा कि दुल्हन की मां की मौत हो गई है। परंतु उसे यह बात मत बताना।
मां की हालत गंभीर होने की बात कहकर आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। दुल्हन के वापस नहीं लौटने पर। उसने गांव में पंचायत की। परंतु दुल्हन वापस नहीं मिली। और न ही दिए गए रुपये। निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।