फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छठ पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
सिकंदराबाद में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही नगर के कपड़ा, चूड़ी, पूजन और फल-सब्जी आदि बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार रहे।
विज्ञापन

नगर के चौक बाजार, अंसारी रोड, डिप्टी गंज, लाल तालाब आदि स्थानों पर छठ पर्व मनाने वाले लोगों की भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं ने नई साड़ियां, चुनरी और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी की। इसके अलावा कॉस्मेटिक दुकानों पर शृंगार का सामान, चूड़ी एवं कंगन आदि की खरीदारी की। वहीं, फल और सब्जी की दुकानों पर भी महिलाओं ने खरीदारी की।
छठ पूजा में प्रयोग होने वाली पूजन सामग्री जैसे सूप, नारियल, गन्ना और दीपक आदि की खरीदारी की। साथ ही कई तरह के फलों को मिलाकर टोकरी की पैकिंग आदि करवाई। वहीं, बर्तन बाजार में फूल की परात और पीतल की सूप आदि की खरीदारी की। मेनका शोरूम संचालक अशोक मित्तल ने बताया कि छठ पर्व को लेकर पिछले दो दिन से बाजार में महिलाएं साड़ी एवं चुनरी आदि की खरीदारी करने आ रही हैं।
विज्ञापन

महिलाएं खासकर लाल, पीले और नारंगी कलर की साड़ियां पसंद कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता राकेश ने बताया कि छठ पर्व के लिए उन्होंने सभी डिजाइन की चूड़िया मंगवा रखी हैं। महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान के अनुसार चूड़ी एवं कंगन आदि की खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें