फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार चीनी मिलें करेंगी 527.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई, आवंटित किया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चीनी मिलों में गन्ने का नया पेराई सत्र 2025-26 नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस बार जिले की चार चीनी मिल 527.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। सभी मिलों को गन्ना खरीद के लिए क्रय केंद्रों का भी आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि चीनी मिलों में बेलर पूजन का कार्यक्रम हो चुका है। एक नवंबर को साबितगढ़ मिल चालू हो जाएगी। इसके बाद सात नवंबर के वेव, अनामिका व सहकारी चीनी मिल जल जाएंगी। चीनी मिलों के क्रय भी लग गए हैं। वहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
बताया कि जिले में इस बार करीब 85 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल है। आठ चीनी मिल पेराई करती है। इनमें चार जिले की और चार गैर जनपद की चीनी मिल शामिल है। इनमें गैर जनपद की हापुड़ में ब्रजनाथपुर और सिंभावली, अमरोहा की चंदनपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल शामिल है। इनको गन्ना खरीद का लक्ष्य भी जारी कर दिया गया है। इसका पता करने के लिए मिलों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

-
इस तरह चीनी मिलों को गन्ना पेराई का दिया लक्ष्य
1. साबितगढ़ चीनी मिल 243.26 लाख क्विंटल

2. अनामिका चीनी मिल 159.85 लाख क्विंटल

3. वेव चीनी मिल 117.35 लाख क्विंटल

4. सहकारी मिल 90.93 लाख क्विंटल

-

हापुड़ की दो चीनी मिलों पर 20.88 करोड़ रुपये बकाया चल रहा गन्ना भुगतान
चीनी मिलों का संचालन शुरू हो चुका है। हापुड़ के ब्रजनाथपुर व सिंभावली चीनी मिल पर अभी 20.88 करोड़ रुपये से अधिक बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। अभी तक इन मिलों के बकाया गन्ना भुगतान न करने से किसानों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने इस राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
-
ब्रजनाथपुर व सिंभावली मिल के क्रय केंद्रों में की गई कटौती
जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार जिले की चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हो गए हैं। समय से किसानों का भुगतान न करने पर हापुड़ जिले की ब्रजनाथपुर व सिंभावली चीनी मिल के क्रय केंद्रों में भारी कटौती हुई है। मिलों के 16 क्रय केंद्रों को काटकर अन्य मिलों को आवंटित हुए हैं। संभल की रजपुरा व अमरोहा की चंदनपुर चीनी मिल को भी क्रय केंद्र बढ़ा कर दिए हैं, क्योंकि इनका भुगतान समय से होता है। साबितगढ़ मिल को 85 से बढ़ाकर 95 केंद्र दिए हैं। अगौता की अनामिका शुगर मिल को 40 दिए हैं। पहले 34 आवंटित किए थे। बुलंदशहर की वेव शुगर मिल को भी 43 से बढ़ाकर 47 केंद्र दिए हैं। अनूपशहर चीनी मिल को 20 केंद्र दिए हैं पहले 19 थे। हापुड़ जिले की सिंभावली चीनी मिल को सात क्रय केंद्र दिए हैं, जबकि पहले 14 थे। ब्रजनाथपुर चीनी मिल को 11 से घटाकर दो क्रय केंद्र दिए हैं। संभल की रजपुरा चीनी मिल को 36 दिए हैं और पहले 33 थे। अमरोहा की चंदनपुर चीनी मिल को नौ क्रय केंद्र दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें